शोभायत्रा में शामिल हुए सैकड़ो हिन्दू धर्मावलम्बी

छतरपुर: महावीर मंडल के द्वारा आयोजित मंगला शोभा यात्रा में छतरपुर में भव्य मनोरम झांकी निकाली गई। यह झांकी ठाकुरबाड़ी से हनुमान चालीसा का पढ़ के साथ शुरू किया गया और सरैडीह मोड़ के पास स्थित महाबीर मंदिर में हनुमान चालीसा के पाठ के साथ समाप्त हुआ। छतरपुर में मंगला शोभायात्रा की शुरुआत तीन साल पहले 2023 में महाबीर मंडल के द्वारा किया गया था जिसकी भव्यता आज भी कायम है। इस झांकी में राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के प्रतीक स्वरूप बच्चों को रथ पर बैठाकर पूरे शहर का भ्रमण करवाया गया। डीजे और भांगड़ा पार्टी के धुन पर श्रीराम के जयकारे के साथ छतरपुर गूंजता रहा। इस मौके पर संरक्षक अरविन्द गुप्ता ने कहा कि इस तरह की शोभयता सनातन संस्कृति की खूबसूरती है। रामनवमी का त्योहार हमें सन्देश देता है कि हम समाजिक सौहाद्र और स्नेह की गांठ को समाज मे और मजबूत करते चलें। वहीं महावीर मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहा कि लोगों के सहयोग से यह आयोजन सम्भव हो पाया है, आगामी रामनवमी के त्योहार को उन्होंने और भी यादगार बनाने का संकल्प दुहराया।इस अवसर पर श्रीराम और महावीर के उद्घोष और भगवा और महावीरी झंडे लिए लोगों का जोश देखते ही बन रहा था। महावीर मंडल की शोभायात्रा को सफल बनाने में संरक्षक अरविन्द गुप्ता चुनमून, गोपाल चंद्रवंशी, कुंदन पाठक, अध्यक्ष पंकज गुप्ता सचिव रॉकी उर्फ लाला, कोषाध्यक्ष मनु कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष अंकित कुमार पांडेय, रितेश कुमार चंद्रा, आशीष मिश्रा, पंकज मिश्रा, ऋषभ गुप्ता, सोनू सिंह, टोन वर्मा, आकाश चंद्रा, सोनू गुप्ता, गोलू गुप्ता, शुभम मालाकार, अभिषेक छोटू, ओमप्रकाश सोनी, आयुष चंद्रा, पिंटू गुप्ता, जितेंद्र मिश्रा, विशाल गुप्ता, मंजुल गुप्ता, राकेश चंद्रवंशी, डब्लू चंद्रवंशी, राजेन्द्र जायसवाल सहित सैकड़ो की संख्या में हिंदू धर्मावलम्बियों ने मंगला शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा की सुरक्षा में पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, थाना प्रभारी प्रशांत कुमार ड्रोन कैमरा से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते नज़र आये, वहीं एसआई राहुल कुमार, संजय सिंह सहित दर्जनों महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षा में तत्पर नजर आए।