Aadhar Card Se PhonePe Account Banaye |
हेलो दोस्तों मैं आप सभी को आज के इस आर्टिकल में स्वागत करता हूँ दोस्तों आप लोगो को जानकारी देंगे की आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये | दोस्तों क्या आपके पास भी एटीएम कार्ड नहीं है जिसकी वजह से आप अपना फ़ोन पे अकाउंट नहीं बना पा रहे है तो आपके लिए धमाकेदार खुशखबरी है की अब बिना एटीएम कार्ड के
सिर्फ अपने आधार कार्ड से ही अपना फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और मनचाहा यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकते है | इसलिए आज के इस आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी को विस्तार से बताएंगे ताकि आप आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बना सके और इसका इस्तेमाल कर सके | लेकिन इसके लिए आपको इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |
आधार कार्ड से फ़ोन पे बनाने के लिए दस्तावेज
आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए आपके पास कुछ जरुरी दस्तावेज होने चाहिए जो की, इस प्रकार से है –
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- इंटरनेट कनेक्शन
- स्मार्टफोन जिसमे फ़ोन पे ऐप इंस्टॉल हो
इन सभी चीजों को तैयार रखने के बाद आप आसानी से अपने आधार कार्ड के माध्यम से फ़ोन पे अकाउंट बना सकते है और यूपीआई पिन सेट कर सकते है |
आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट कैसे बनाये ?
अगर आप अपने आधार कार्ड के मदद से फ़ोन पे अकाउंट ऑनलाइन बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको नीचे बताए गए सभी प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा जो की, इस प्रकार का होगा –
- आधार कार्ड से फ़ोन पे अकाउंट बनाने के लिए सबसे पहले आप सभी को अपने मोबाइल फ़ोन के प्ले स्टोर को ओपन करना होगा और वहां से आपको PhonePe App को इंस्टॉल कर लेना होगा |
- इंस्टॉल करने के बाद आपको अपने मोबाइल फ़ोन में इस ऐप को ओपन करना होगा |
- अब यहां पर आपको अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करके OTP Verification करना होगा जिसके बाद आपके सामने इसका डैशबोर्ड खुलकर आ जाएगा |
- अब आपको यहां पर Add Bank Account का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जाएगा
- अब यहां पर आपको अपने बैंक का चयन करके अपने बैंक खाते को लिंक करने के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू होगी और जल्द ही समाप्त हो जाएगा जिसके बाद आपको एक मैसेज देखने को मिलेगा |
- उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहां पर आपको SET PIN के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
- अब यहां पर आपको नीचे के तरफ ही Authenticate Using Aadhar Number का ऑप्शन मिलेगा जिस पर आपको क्लिक करना होगा |
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा तो अब यहां पर आपको Aadhar Number Linked With Bank पर क्लिक करके आधार कार्ड के शुरू के 6 अंको को दर्ज करना होगा |
- उसके बाद आपको OTP Verification करना होगा और अब आपके सामने PIN SET पेज खुलकर आ जाएगा |
- अब यहां पर आपको अपने मन से यूपीआई पिन सेट कर लेना होगा और सबमिट के ऑप्शन पर आपको क्लिक कर देना होगा |
- इस प्रकार से आप अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन सेट कर पाएंगे और इसका लाभ उठा पाएंगे |
निष्कर्ष –
आज के इस आर्टिकल में आप लोगो को जानकारी दिए है की आधार कार्ड से बैंक बैलेंस चेक कैसे करें इसकी पूरी जानकारी को आपको हम पूरा विस्तार से बताए है ताकि आप बहुत ही आसानी से अपने आधार कार्ड के मदद से यूपीआई पिन बनाकर अपने फ़ोन पे अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते है | दोस्तों अगर आप सभी लोगो को आज का यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर कीजिएगा |